अब बलरामपुर अस्पताल में माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में तब्दील किये जाएंगे

Feb 19 2022

अब बलरामपुर अस्पताल में माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में तब्दील किये जाएंगे

india emotions, लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर को अपग्रेड कर सामान्य से माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में तब्दील किया जाएगा। अभी सभी समान्य ऑपरेशन थिएटर हैं। बलरामपुर अस्पताल लोहिया संस्थान के विशेषज्ञों से मदद लेगा।

अस्पताल में करीब 10 ऑपरेशन थिएटर हैं। इसमें आर्थोपैडिक्स, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेत्र, प्लास्टिक सर्जरी समेत दूसरे विभाग के ऑपरेशन थिएटर का संचालन हो रहा है। अस्पताल में लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं। मरीजों को और बेहतर ऑपरेशन की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में अस्पताल प्रशासन अहम कदम उठाने जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ऑपरेशन थिएटर को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक किया जाएगा। माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर से मरीजों में संक्रमण का खतरा कम होगा। उपकरण आधूनिक होंगे। इससे ऑपरेशन की सफलता दर में इजाफा होगा। लोहिया संस्थान की मदद ली जायेगी।

यहां के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ जल्द ही लोहिया जाएंगे। वहां ऑपरेशन थिएटर व काम के तौर तरीके देखेंगे। ताकि उसे अस्पताल में आसानी से लागू किया जा सके। माड्यूलर थिएटर के लिए किन चीजों की जरूरतें हैं। क्या सिस्टम है? इसका खाका तैयार किया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ऑपरेशन थिएटर का निर्माण भी होना है। उन्हें आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।