लखनऊ के 1590 मतदान केंद्रों में हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य विभाग ने की पूरी तैयारियां

Feb 16 2022

लखनऊ के 1590 मतदान केंद्रों में हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य विभाग ने की पूरी तैयारियां
स्वास्थ्य विभाग सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाएगा।

india emotions, लखनऊ। राजधानी में विधानसभा के होने वाले चुनाव की तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाएगा। मतदान के लिए आने वाले सभी लोगों की जांच होगी। इसके बाद भी उन्हें मतदान केंद्र के अंदर दाखिल होने की इजाजत मिलेगी। कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है।

राजधानी लखनऊ में 1590 मतदान केंद्रों में हेल्प डेस्क स्वास्थ्य विभाग बनायेगा। इसमें मास्क, सैनेटाइजर की सुविधा होगी। जो लोग मतदान केंद्र में बिना मास्क आएंगे। उन्हें मास्क मुहैया कराया जाएगा। हाथों को सैनेटाइज कराया जाएगा। सभी की स्क्रीनिंग की होगी। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण वालों की पहचान की जाएगी। ताकि लोगों को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाया जा सके।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। सभी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। ब्लॉक स्तर पर एम्बुलेंस लगाई गई हैं। उनकी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान वाले दिन बलरामपुर, लोहिया, सिविल, केजीएमयू, पीजीआई, लोकबंधु जैसे सभी अस्पतालों में अलर्ट रहेगा।