सिविल अस्पताल में एमडीयू वार्ड बनाने की कवायद तेज, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मांग

Feb 15 2022

सिविल अस्पताल में एमडीयू वार्ड बनाने की कवायद तेज, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मांग

india emotions, लखनऊ। सिविल अस्पताल में गंभीर मरीजों को और बेहतर इलाज मिलने तैयारी तेजी से चल रही है। अब अस्पताल में जल्द ही आठ बेड का एचडीयू वार्ड (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) शुरू किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने इसकी कवायद तेज कर दी है। अस्पताल ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 350 बेड वाला सिविल अस्पताल के ज्यादातर हमेशा भरे रहते हैं। यहां रोजाना करीब तीन हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए एचडीयू वार्ड शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से औपचारिक सहमति मिलने का अफसरों ने दावा किया है।

अस्पताल प्रशासन ने वार्ड के लिए शासन से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की मांग की है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह के मुताबिक अभी गंभीर मरीजों को केजीएमयू, पीजीआई व लोहिया संस्थान रेफर किया जा रहा है। यह सुविधा होने पर मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस नये वार्ड में सांस,पेट व चोटिल मरीजों को भर्ती करने में आसानी होगी। जिससे मरीजों की राहत मिल सके।