विवाह बंधन में बंधी मौनी रॉय, देखिए फोटोज

Jan 27 2022

विवाह बंधन में बंधी मौनी रॉय, देखिए फोटोज

अक्षय कुमार के साथ गोल्ड और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली एकता कपूर की नागिन रह चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय आज गुरुवार सुबह को दुबई निवासी व्यापारी सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने गोवा में आज (गुरुवार) सुबह अपनी फैमिली, क्लोज फ्रेंड्स और कई सेलेब्स की मौजूदगी में मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की है। अब दोनों की शादी की खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, दोनों आज शाम को बंगाली रीति रिवाज से भी शादी करेंगे।
वायरल फोटोज और वीडियोज में आप देख सकते हैं की मौनी व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई हैं, जिसकी बॉर्डर रेड और गोल्डन कलर की है। मौनी ने अपने इस साउथ इंडियन ब्राइडल लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। वहीं सूरज भी साउथ एटायर व्हाइट लुंगी और क्रीम लकर का कुर्ता पहने नजर आए। सूरज कुछ फोटोज में मौनी को मंगलसूत्र और एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

 

मौनी और सूरज की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी गोवा में ही हुई है। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनकी शादी और प्री-वेडिंग सेरेमनी में मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, ओंकार कपूर, आशका गोराडिया, प्रज्ञा कपूर, वैनेसा वालिया, निधि कुर्दा समेत अन्य कई सिलेब्स भी शामिल हुए हैं। कपल ने कोविड-19 के कारण अपनी गेस्ट लिस्ट को छोटा रखा। इतना ही नहीं उनकी शादी में आने वाले सभी गेस्ट्स से वेडिंग वेन्यू पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी मांगी गई।

 

प्राप्त समाचारों के मुताबिक, मौनी और सूरज कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी शादी में अतिरिक्त सावधानी बरती है। शुरुआत में मौनी के पास एक लम्बी गेस्ट लिस्ट थी, जिसमें 50 लोग शामिल थे। हालांकि, यह लिस्ट छोटी कर दी गई। लेकिन, उन्होंने चीजें और हालात नॉर्मल होने के बाद मुंबई में रिसेप्शन की प्लानिंग कर रखी है। बता दें कि सूरज और मौनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सूरज दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वे कर्नाटक के रहने वाले हैं और सिवलि इंजीनियर भी हैं।

 

 

बात अगर मौनी के काम की करें तो वे जल्द ही अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी, जिसे तीन पाट्र्स में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाला है। मौनी के अलावा फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाडिय़ा भी लीड रोल में दिखाई देंगे।