ग्रेटर नोएडा में 2 युवकों के शव बरामद

Sep 03 2019

ग्रेटर नोएडा में 2 युवकों के शव बरामद
Demo Pic

इंडिया इमोशंस न्यूज गौतमबुद्ध नगर। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दोनो की मौत गोली लगने से हुई है। गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने आईएएनएस को बताया कि जूनपड गांव क्षेत्र में मिले दोनों शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस को 315 बोर तमंचे के कुछ खोखे भी मिले हैं। इससे इस बात को बल मिलता है कि मामला आत्महत्या का हो या फिर दोहरे हत्याकांड का, घटना में देसी तमंचे का इस्तेमाल हुआ है।

दोनो शव एक ही जगह पर आसपास पड़े मिले हैं। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, "सूरजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
(आईएएनएस)