मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया

Jan 03 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया
file photo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा रही है।

================

प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 20,25,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन की डोज़ दी गई है। जिसमें से 12,84,94,516 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई और 7,40,93,819 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी गई है-सी॰एम॰
===================

प्रदेश में अब तक ओमिक्रोन के सिर्फ़ 8 मामले आए हैं, जिसमें से 3 मामले पहले ही नेगिटिव हो गए हैं। शेष मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड के 2,261 सक्रिय मामले हैं, जिसमें से 2,100 से अधिक मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं-CM योगी
================
CM योगी का बयान-

प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1,40,00,000 हैं। उन्हें कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज़ दे रहे हैं।