फिल्म रस्टार सलमान खान को सांप ने काटा, फार्महाउस में मनाने गये थे क्रिसमस-डे

Dec 26 2021

फिल्म रस्टार सलमान खान को सांप ने काटा, फार्महाउस में मनाने गये थे क्रिसमस-डे

इंडिया इमोशंस, लखनऊ/मुंबई। फिल्म स्टार सलमान खान को शनिवार रात्रि को सांप ने डस लिया। आननफानन में रात्रि तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। फिलहाल अब सलमान खान का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। रविवार को लोग सलमान खान को फार्म हाउस में टहलते हुए देखा।

मुंबई के पनवेल इलाके में सलमान खान का फार्म हाउस है। यह इलाका जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ हैँ। शनिवार को सलमान खान अपनि परिवार के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाने फार्म हाउस गये थे। इस दौरान दौर रात्रि करीब दो बजे उनको किसी फर्श ने काट लिया और वो जान भी नही पाये।

तबियत बिगड़ने पर उन्हें रात्रि ३ बजे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सलमान खान को सांप ने काट लिया है। इलाज के बाद सलमान खान अब स्वास्थ्य है।

बताया जाता है कि सलमान खान के फार्म हाउस के आसपास अकसर सांप-बिच्छू निकलते रहते हैं। रविवार सुबह सलमान अपने फार्म हाउस लौट आये और वो टहलते हुए देखे गये।