बांग्लादेश: यात्रियों से भरी हुई नाव में लगी भीषण आग, अब तक 38 लोगों की मौत

Dec 24 2021

बांग्लादेश: यात्रियों से भरी हुई नाव में लगी भीषण आग, अब तक 38 लोगों की मौत

नई दिल्ली: बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों को ले जा रही एक नाव में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 38 से ज्यादा लागों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह हादसा ढाका से 250 किलोमीटर दूर झालकोटी जिले में हुआ, जब सुगंधा नदी में नाव के इंजन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग ‘एमवी अभिजान-10’ नाम के नाव में लगी, जब वह शुक्रवार तड़के 3 बजे डापदेपिया पहुंची थी। अधिकतर लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई और कुछ लोग जान बचाने के लिए नदी में कूद गए थे। ये लोग राजधानी ढाका से बरगुना जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नाव पर करीब 1000 लोग सवार थे।