अंत 2021: 2022 खुशनुमा बनाने के लिए घर लाएँ यह 7 चीजें, होगी बरकत

Dec 23 2021

अंत 2021: 2022 खुशनुमा बनाने के लिए घर लाएँ यह 7 चीजें, होगी बरकत

वर्ष 2021 की समाप्ति में अब सिर्फ एक सप्ताह शेष रहा है। गुजरते वक्त ने बहुत मुश्किलें और तकलीफें दी हैं। उम्मीद है आने वाला समय या यूं कहें नया साल हमें चहुंओर खुशियाँ देगा। ऐसी ही कई परेशानियों से सभी नए साल में छुटकारा पाने की कामना रखते हैं। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए नई खुशियां और अच्छे दिन लेकर आए। आज खास खबर डॉट कॉम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहा है जिनको घर में रखने से न सिर्फ घर में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ता अपितु आपकी मानसिक क्षमता में भी काफी हद तक सकारात्मकता आती है। प्रयास करके इनको नव वर्ष के आगमन से पहले अपने घर में लाएं जिससे घर में बरकत, खुशहाली और सुख-समृद्धि का आगमन हो।
कमलगट्टे की माला व गोमती चक्र
देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा घर में कमलगट्टे की माला रखें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने से घर में धन की कमी नहीं होगी। मान्यता है कि घर में गोमती चक्र रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वास्तु अनुसार, 11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से घर में बरकत बनी रहती है।
मोरपंख व दक्षिणावर्ती शंख
भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में आप भी 1 से 3 मोरपंख लाकर भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर लगाएं। आप चाहे तो इसे दीवार पर भी लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में दक्षिणावर्ती और मोती शंख रखना भी शुभ होता है। नए साल से पहले इसे खरीदकर पूजा करें और फिर अलमारी या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे बरकत बनी रहती है।

तुलसी व मनी प्लांट
नए साल से पहले तुलसी व मनी प्लांट का पौधा लगाकर घर के आंगन या क्यारी में लगाएं। मनी प्लांट को आप घर के अंदर भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और सम्पन्नता बनी रहती है। तुलसी का पौधा अपने घर के आंगन में जरूर लगाएं। साथ ही इसकी नियमित रूप से सुबह शाम पूजा करें, दीया जलाएं और प्रात: स्नान करके इसमें जल चढ़ाएँ। रविवार और एकादशी को तुलसी से पत्ते न तोड़ें।
लाफिंग बुद्धा
नए साल के शुभ अवसर पर घर में एक लाफिंग बुद्धा की मूर्ति ले आए। मान्यता है कि इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बरकत बनी रहती है।
स्वास्तिक का चित्र
पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। अगर आप चित्र नहीं लाना चाहते तो लाल सिंदूर से दीवार पर स्वास्तिक बना सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक विचार प्रवेश नहीं करते हैं।


नोट—यह आलेख ज्योतिषशास्त्र की जानकारियों पर आधारित है। इंडिया इमोशंस डॉट कॉम यह दावा नहीं करता कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।