अवैध तमंचा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

Dec 21 2021

अवैध तमंचा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

india emotions, लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज इलाके में सोमवार को सोशल मीडिया में एक एक युवक का तमंचा चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो सआदतगंज के एक दबंग युवक का बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना, कि वीडियो में दिख रहा युवक अवैध असलहों के कारोबार से जुड़ा है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही सआदगंज पुलिस आरोपी युवक के विषय में खोजबीन करने में लगी है।   इंपेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक सोमवार सुबह एक युवक का अवैध तमंचा खोलने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इरम कालेज के पास रहने वाले गोलू पंडित का है। उसके आपराधिक मामलों व इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है।   वीडियो कब का है और कहां का ये भी पता लगाया जा रहा है। वीडियो की सत्यता प्रमाणित कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।    पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी गोलू पंडित अवैध असलहा के कारोबार से जुड़ा है। वह इरम कॉलेज के पास 4 नम्बर गली के पास रहते है। इससे पहले भी कई बार खुले आम फायरिंग कर चुका है। उसका नाम रोहित अग्निहोत्री है और इलाके में गोलू पंडित के नाम से जाना जाता है।   उसके खिलाफ थाने में कई शिकायत दर्ज है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अगर गोलू के ऊपर पहले कृत्यों पर कार्रवाई की होती तो आज वह अवैध तमंचे का प्रदर्शन नहीं करता।