यूपी में इंकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई सपा मुखिया अखिलेश के करीबी

Dec 18 2021

यूपी में इंकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई सपा मुखिया अखिलेश के करीबी

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं समेत पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भी तीन करीबियों के यहां शनिवार को इनकमटैक्स की एक साथ छापेमारी हुई है। मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापे की कार्रवाई चल रही है। ये तीनों ही नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी समझे जाते हैं। ये पार्टी के फाइनेंसर भी माने जाते हैं। जैनेंद्र यादव अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके ओएसडी भी रह चुके हैं। अखिलेश बोले चुनाव के पूर्व हुई इस छापेमारी को सियासी एंगल से भी देखा जा रहा है। उन्होंने का कहा अभी ईडी और सीबीआई की छापेमारी बाकी है। इस क्रम में लखनऊ के महानगर इलाके में रहने वाले कारोबारी भसीन के आवास पर भी छापामारी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सबसे पहले सुबह करीब 7 बजे राजीव राय के मऊ में शहादतपुरा आवास पर छापे की खबर आई। राय 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राय के दुबई और बेंगलुरू में मेडिकल कॉलेज हैं। इनकम टैक्स की छापेमारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे हैं। वे भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

राजीव राय शुरू से ही सपा से जुड़े हुए हैं। भूमिहार नेता के तौर इनकी पहचान है। मऊ, बलिया और गाजीपुर क्षेत्र में भूमिहारों में अपनी पक? रखते हैं। यह मूलत: बलिया के रहने वाले हैं। अखिलेश यादव राजीव राय को घोसी से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसके लिए वे तीन महीने पहले ही मऊ में शिफ्ट हुए हैं। अभी उन्होंने वहां आवास लिया है और अपना कार्यालय खोला है।

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित जैनेंद्र यादव का आवास है। जैनेंद्र यादव अखिलेश के ओएसडी रह चुके है। जैनेंद्र यादव अखिलेश के काफी करीबी बताये जाते हैं। इनका रियल एस्टेट के कारोबार के अलावा मिनरल वाटर की फैक्ट्री है। लखनऊ, आगरा समेत कई शहरों में इनकी जमीनें हैं।

उधर मैनपुरी निवासी सपा नेता मनोज यादव आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन हैं। ये मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। शनिवार सुबह इनके यहां भी इनकमटैक्स की छापेमारी करने के लिए पहुंच गई। तीनों लोगों के ठिकानों पर इनकमटैक्स की करीबन एक साथ पहुंची हैं।