पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सासंद वरुण गांधी ने फिर योगी सरकार पर निशाना साधा

Dec 02 2021

पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सासंद वरुण गांधी ने फिर योगी सरकार पर निशाना साधा

India Emotions, लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक होने पर एक बार फिर योगी सरकार निशाना साधा है। इसके पहले कृषि कानून केन्द्र सरकार पर निशाना साधा था। वरुण गांधी जब मौका पाते है, तब अपनी ही भाजपा सरकार पर निशाना साध देते हैं।

वरूण गांधी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकारी नौकरी ही नहीं है, फिर भी कुछ मौका आए तो पेपर लीक हो, परीक्षा दे दी तो सालों साल रिजल्ट नहीं, फिर किसी घोटाले में रद्द हो।

रेलवे ग्रुप डी के सवा करोड़ नौजवान दो साल से परिणामों के इंतज़ार में हैं। सेना में भर्ती का भी वही हाल है। आखिर कब तक सब्र करें भारत का नौजवान?

वरुण गांधी भाजपा के सांसद होते हुए भी लगातार पार्टी की सरकारों के खिलाफ हमलावर रहे हैं और किसानों व नौजवानों के मुद्दे पर बोलते रहे हैं।

टीईटी पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय और आरएसएम फिनसर्व लि. के निदेशक अनूप प्रसाद के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में संजय की तैनाती नोएडा में भी रही है।