समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गीता सिंह सचिव नामित

Nov 28 2021

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गीता सिंह सचिव नामित

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गीता सिंह निवासी-192, आर्यनगर, जनपद सीतापुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से अरविन्द गिरि द्वारा समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अंकुर सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट खजुरी जनपद बाराबंकी तथा गौरव गोस्वामी निवासी- टंकी गली, बाड़ा राधाकुंज जनपद मथुरा को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष व्यास गोंड द्वारा समाजवादी अनुसूचित जनजाति उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में विशाल बाल्मीकि निवासी बाल्मीकिपुरी इरादत नगर मोहन मेकिंग कालोनी डालीगंज लखनऊ को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।