पंजाब में प्रसपा लड़ेगी चुनाव, 26 प्रत्याशियों सूची शीघ्र जारी होगी

Nov 19 2021

पंजाब में प्रसपा लड़ेगी चुनाव, 26 प्रत्याशियों सूची शीघ्र जारी होगी

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पंजाब में भी पूरी ताकत से विधान सभा चुनावों में हिस्सा लेगी। प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता और बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र को विधान सभा चुनाव का पर्ववेक्षक और जम्मू-काश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुरिन्दर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रसपा मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने बताया कि पंजाब में प्रसपा का संगठन काफी मजबूत है। शीघ्र ही 26 विधान सभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। पिछली पंजाब यात्रा के दौरान 145 प्रदेशव्यापी जन संगठनों ने प्रसपा के समर्थन देने की घोषणा की थी । प्रसपा जलियांवाला बाग शहीद स्थली से 27 नवंबर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। प्रसपा बढ़ती आर्थिक विषमता, कुपोषण, भ्रष्टाचार को मिली खुली छूट, भाजपा व कांग्रेस की भ्रामक राजनीति के साथ - साथ भगत सिंह व लोहिया द्वारा प्रतिपादित राष्ट्रवाद व समाजवाद को चुनावी मुद्दा बनाएगी ।