बाराबंकी: खाद न मिलना व धान की तौल से परेशान किसानों ने किया पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास

Nov 15 2021

बाराबंकी: खाद न मिलना व धान की तौल से परेशान किसानों ने किया पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास

india emotions, बाराबंकी। जिला मुख्यालय पर बीते तीन-चार दिनों से किसान खाद की कालाबाजारी और धान की सरकारी बिक्री को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं। आरोप है- जिला प्रशासन किसानों की मांगों पर सुनवाई नही कर रहा है। इसी से दुखी होकर शनिवार को 3 से 4 किसान ने पेट्रोल से भरा केन लेकर धरना-स्थल पहुंचे गये।

पुलिस ने पेट्रोल से भरा केन और आत्मदाह की धमकी सुनकर हरकत में आई और किसानों से पेट्रोल भरा केन की छीना-झपटी में वह गिर गया। पुलिस की सूझबूझ से किसानों का आत्मदाह का प्रयास असफल रहा। पुलिस कुछ किसानों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते कई दिनों से सैकड़ों किसान जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय से खाद नहीं मिल रही है, रात के समय में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। वहीं, धान क्रय केंद्रों पर धान की तौल भी नहीं हो रही है। प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मार रहा है। इसी से दुखी होकर चार किसान पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने जा रहे थे।

पुलिस ने किसानों से पेट्रोल भरा केन को छींनने के दौरान वह गिर गया और सारा पेट्रोल बह गया। जिससे किसानों का आत्मदाह का प्रयास असफल हो गया।