सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की घोषणा, समाजवादी पार्टी की दिल्ली इकाई भंग

Aug 26 2019

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की घोषणा, समाजवादी पार्टी की दिल्ली इकाई भंग

इंडिया इमोशंस न्यूज नई दिल्ली। आम चुनाव के बाद एक बड़े बदलाव के तौर पर समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई भंग कर दी। इससे तीन दिन पहले ही यादव ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई भी भंग कर दी थी। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने एक बयान में कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश में पार्टी की राज्य इकाई को भंग कर दिया था।
(आईएएनएस)