लखनऊ पहुंचकर अमित शाह गरजे- ये वो लोग हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं

Oct 29 2021

लखनऊ पहुंचकर अमित शाह गरजे- ये वो लोग हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। लखनऊ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने आज बीजेपी के यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोलते हुए उन्हेें राम विरोधी करार दिया। कहा- ये वो लोग जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। इतना ही नहीं राम मंदिर निर्माण के लिए पांच हजार रूपये चंदा देने से भी चूके गये। शाह बोले, कि विपक्ष के लिए परिवार ही प्रदेश है। कोरोना-बाढ़ के वक्त विपक्ष गायब था। अब चुनाव नजदीक है तो नए कपड़े सिलवाकर सामने आ रहे हैं।

गौर हो केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। शाह गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचेगे। इससे पहले उन्होंने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 1.50 करोड़ नए सदस्य जोडऩे के अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

शाह ने कहा कि आज मैं उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत कराने आया हूं। इसके साथ ही दीपावली पर यहां के हर घर पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार को स्वीकृति मिले, इस अभियान की भी शुरुआत हो रही है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।

बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर.घर पहुंचाने का चुनाव है।

शाम 3 बजे से पार्टी दफ्तर में बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसी बैठक में चुनावी तैयारियों का ब्लू प्रिंट फाइनल होगा। शाह का यह दौरा यूपी में विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।

भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के 14000 पदाधिकारी मौजूद रहे। अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं। हर एक विधानसभा से लोगों को बुलाया गया है। ये सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता ली है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल 29 अक्टूबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। अमित शाह लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न संगठनात्मक बैठकें करेगें साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ भी करेगें।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे चौधरी चरण एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेगें। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री शाह का भव्य स्वागत किया जाएगा। अमित शाह एयरपोर्ट से डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर 17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। जहां पर श्री शाह पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें। साथ ही अवध क्ष़ेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को सम्बोधित करेगें।

श्री शाह पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंहए केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधानए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पाटी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेगें।

तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होगें। इसके बाद श्री शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय आयेगें। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सहप्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी.सहप्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें करेगें।