ट्रेन से ललितपुर पहुंचकर प्रियंका ने पीडि़त किसानों का लिया पुरसाहाल

Oct 29 2021

ट्रेन से ललितपुर पहुंचकर प्रियंका ने पीडि़त किसानों का लिया पुरसाहाल

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ललितपुर (बुंदेलखंड) में पीडि़त किसान परिवारों से मिलकर उनका पुरसाहाल लिया। लखनऊ से चलकर बीती रात ट्रेन से चलीं प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह ललितपुर पहुंची और पीडि़त किसान परिवारों से मुलाकात की। लखनऊ चारबाग स्टेशन से ट्रेन पकडऩे से पहले उन्हें यहां कुलियों ने भी अपनी समस्याओं की जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार की कुव्यवस्था से उपजी खाद की कमी के चलते लाइन में खड़े-खड़े किसानों की मृत्य हो गई थी। इतना ही नहीं खाद न मिलने के चलते परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी।

यूपी कांग्रेस के मुताबिक सभी किसानों ने खेती के लिए भारी-भरकम कर्ज लिए थे और सरकार की नीतियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे। खाद न मिलना, मुआवजा न मिलना और फसल बर्बादी से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका ने आज ललितपुर पहुंचकर किसानों की आवाज बुलंद की है। पियंका का कहना है कि ललितपुर समेत पूरे बुन्देलखंड में खाद की भयंकर किल्लत है।

कहना है कि, ऐसे में किसान परेशान हैं। पार्टी का दावा है कि बीते दिनों खाद की किल्लत के चलते कई किसानों की हुई मौत हुई है। याद हो कि बीते दिनों ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे किसान की हार्ट-अटैक से मृत्यु हो गई थी। उसी दौरान एक किसान ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

मालूम हो कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी इन दिनों निरन्तर सूबे के किसानों से जुड़े मुद्दों पर मुखर हैं। एक ताजा ट्वीट में प्रियंका ने कहा है कि, मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं।