केरल: बारिश से आई बाढ़ में हुए भुस्खलन से 27 लोगों की मौत

Oct 20 2021

केरल: बारिश से आई बाढ़ में हुए भुस्खलन से 27 लोगों की मौत

india emotions, केरल। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस दक्षिणी राज्य में 1 से 19 अक्टूबर के बीच 135% ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 192.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 453.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

IMD का अनुमान है कि केरल के कई हिस्सों में 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली बारिश तीन दिनों तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर समेत राज्य के 11 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कासरगोड, अलाप्पुझा और कोल्लम में यलो अलर्ट जारी है। विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।