लखीमपुर हिंसा मारे गये किसानों की याद में संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में मनायेगा शहीद किसान दिवस

Oct 12 2021

लखीमपुर हिंसा मारे गये किसानों की याद में संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में मनायेगा शहीद किसान दिवस

india emotions, लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे किए किसानों की याद में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में शहीद किसान दिवस' मनायेगा। इस दौरान पूरे देश के गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद, चर्च या किसी सार्वजनिक स्थान, टोल प्लाजा या मोर्चा पर विशेष प्रार्थना सभा या श्रद्धांजलि सभा होगी। देश में जहां भी किसान संगठन है, वहां पर कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।

लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसानों के पक्ष में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीएचयू के 5 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। किसान मोर्चा ने इसकी कड़ी निंदा की है। किसान नेता मुकुट सिंह, रजनीश भारती समेत कई लोगों ने संयुक्त बयान जार कर कहा है कि बीएचयू के 5 छात्र राज अभिषेक, भुवाल यादव, नीतीश कुमार, आकांक्षा आज़ाद और एक अज्ञात छात्र पर जो FIR दर्ज की गई है।

यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। संयुक्त मोर्चा ने बिना शर्त मुकदमा वापसी की मांग कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर इसके खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। देश में धरना प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। शांति से धरना प्रदर्शन करने पर अगर मुकदमे दर्ज किये जायेंगे, तो लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र माना जायेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है,कि दशहरे के दिन देश में भर में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए जाएंगे। इसके अलावा 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको का आयोजन होगा। वहीं, 26 अक्टूबर को किसान मोर्चा पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत बुलाने का ऐलान कर चुका है।