Posted on : Jun 19 2018
इंडिया इमोशन्स न्यूज इंसानों के हाथों में बहुत से राज छुपे होते है। आपकी हाथों की लकीरों को देखकर ही आपके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार, हमारे हाथों की हस्त रेखा का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि हस्तरेखा की सहायता से किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है।
हस्तरेखा ज्योतिष में जानकार द्वारा किसी व्यक्ति के हाथ के आकार, हथेली की लकीर आदि का अध्ययन करके उस व्यक्ति के भविष्य की जानकारी का अनुमान लगाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने अपने नाखूनों को ध्यान से देखा है! आपके नाखून के बिलकुल निचले हिस्से को आप ध्यान से देखिए। नाखून के बिलकुल निचे एक निशान होता है जो बिलकुल आधे चांद के जैसा दिखाई देता है, ये एकदम सफेद रंग का होता है। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि क्यों ये आपके नाखून में पाया जाता है!
आज हम आपको नाखून पर आधा चांद बने होने का रहस्य के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
ज्योतिष के मुताबिक, नाखून में यह सफेद रंग का निशान आपके स्वास्थ्य के बारे में बताता है। इसे लैटिन भाषा में ‘लूनाल’ कहते है और हिंदी भाषा में इसे छोटा चांद कहा जाता है। चीन में स्थित एक स्वास्थ्य समुदाय का कहना है कि ये किसी के भी स्वास्थ्य को मापने का बैरोमीटर कहा जाता है।
‘लुनुला’ की स्थिति से ही आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत सी चीजे मालूम होती है। ऐसा बताया जाता है कि जब आपका स्वास्थ्य सही नहीं होता तो ये चांद लगभग नाखून से गायब हो जाते है। जैसे ही स्वास्थ्य सही होता है ये निशान वापस लौट आते हैं।
इस लुनुला के बारे में आइए जानते है...
यह हर व्यक्ति में साफ नहीं दिखता, किसी की त्वचा इसे बिलकुल कवर कर लेता है। लुनुला का रंग सफेद होता है इसका कारण यह है की ये एपिडर्मिस का पांचवा लेयर होता है। ये नाखून की मुख्य जड़ होती है। अगर इसको जरा सा भी खराब कर दिया जाए तो नाखून कभी भी नहीं उगेगा।
लुनुला को देखके ये भी बता सकते हैं कि व्यक्ति कितना चंचल है या फिर सुस्त है। अगर लुनुला बिलकुल गंदा या खराब सा दिखे तो इन्सान बहुत ही सुस्त और कंटाल आदमी है। ये बहुत ही ज्यादा नाजुक होता है इसे जरा सी भी क्षति नही पहुचनी चाहिए।
लुनुला या अर्धचन्द्र के आधार पर ही व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में पता लगा सकते है। अगर लुनुला बिल्कुल ही नहीं दिखाई देता है तो आप में खून की कमी है। अगर सफेद रंग का नही दिख कर नीला या पिला दिखे तो आपको डायबिटीज होने की संभावना है।
अगर लाल रंग का दिखे तो आपको दिल की बीमारी हो सकती है। अगर आधा चांद बहुत ही छोटा दिख रहा है तो आपको पेट की गड़बड़ी की समस्या है। दोनों हाथों को मिलाकर अगर कम-से-कम 8 लुनुला रहें तो बेहतर है।
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखकर पूजा अर्चना करने की परंपरा सदियों पुरानी है
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ समुद्र शास्त्र के अनुसार इंसान का शरीर बेहद संवेदनशील होता है और उसके पास ऐसी ताकत है जो होने वाली घटना
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ रुद्राक्ष को महादेव का अंश कहा जाता है
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ यूं तो मनचाहा जीवनसाथी मिलना नसीब पर निर्भर करता है लेकिन ज्योतिष के अनुसार महादेव पर अगर इस खास फूल को
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ हिंदू धर्म में स्त्रियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ घर में खिड़कियां होना बहुत आवश्यक है। खिड़कियों से घर की सुंदरता भी बढ़ती है
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ हर इंसान अपने जीवन में सुख की चाहत जरूर रखता है। सुख की चाहत के लिए वो खूब मेहनत करता है
इंडिया इमोशंस न्यूज व्यक्ति की हथेली पर तरह-तरह के निशान और आकृतियां पाई जाती हैं
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ ज्यादातर घरों और ऑफिसों में मनी प्लांट का पौधा देखने को जरूर मिलता है
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ प्राचीन काल से अपने भविष्य को जानने की तीन प्रक्रियाएं चलती आ रही है, ज्योतिष शास्त्र, अंक ज्योतिष और