वाराणसी: प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर मां अन्नपूर्णा देवी का भी आशीर्वाद लिया

Oct 10 2021

वाराणसी: प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर मां अन्नपूर्णा देवी का भी आशीर्वाद लिया

india emotions, वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट से कार में सवार होकर सीधे बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंची और वहां भगवान शंकर के दर्शन-पूजन करके माँ दुर्गा के कूष्मांडा मंदिर पहुंच पूजन-दर्शन किया। उसके बाद प्रियंका गांधी अपने समर्थकों के साथ न्याय रैली स्थल पहुंची। जहाँ से किसानों की आवाज मुखर करेंगी। इसे पूर्वांचल में कांग्रेस के मिशन-2022 का आगाज कहा जा रहा है।

प्रियंका की सभा जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सभा होगी। इसमें वाराणसी और आसपास के जिलों के कांग्रेसी प्रियंका का संबोधन सुनने के लिए आएंगे। प्रियंका के आगमन के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर जगतपुर तक जगह-जगह होर्डिंग्स और कांग्रेस के झंडे लगाए गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता वाराणसी में कैंप किए हुए हैं।

बाबतपुर एयरपोर्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाते समय कोइराजपुर में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को धूप में फूल-मालाएं लेकर खड़ा देखा। इस पर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। युवा कांग्रेस नेता विशाल सिंह विक्कू और उनके साथियों ने गर्मजोशी से प्रियंका गांधी का स्वागत किया। वहीं, प्रियंका गांधी ने सभी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि 2022 की तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

वाराणसी ही नहीं बल्कि चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के लोग भी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि औरंगाबाद हाउस की कमी को कौन पूरा करेगा। उधर, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली से एक बड़ा संदेश पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में जाएगा।