गाजियाबाद: फ्लाईओवर बिज्र से गिरी बस दो की मौत 6 घायल

Oct 13 2021

गाजियाबाद: फ्लाईओवर बिज्र से गिरी बस दो की मौत 6 घायल
भाटिया मोड़ पर निजी बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।

india emotions, गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना इलाके बुधवार देर रात भाटिया मोड़ पर एक निजी बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस में सवार दो यात्रियों के मरने की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि आधारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी तक नही हो पायी है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को एमएमजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार हुई बस एलजी कम्पनी की थी। बस में आठ कर्मचारी सवार थे। बस कर्मचारियों को लेकर नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। पुल पर अगला टायर फटने की वजह से वह अनियंत्रित होकर रांग साइड आकर पुल से नीचे गिर गई।

राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पुत्र हरिहर को भी चोट लगी है। वह अभी बेहोश हैं। खबर लिखे जाने तक दो लोगों की मत्यु होने की खबर बताई जा रही है।