पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Oct 13 2021

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (File Photo)

india emotions, नई दिल्ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली एम्स उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मनमोहन सिंह के बीते कई दिनों से बुखार आने से काफी कमजोरी आ गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 88 वर्ष की उर्म हो चुकी है। बीते अप्रैल में वे कोरोना से संक्रमित हो गये थे। तब उन्हें दस दिन एम्स भर्ती रहना पड़ा था। उसके बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

मनमोहन सिंह 4 मार्च व 3 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीका लगवा चुके है। दिल्ली एम्स के हेड डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है।

डॉ.मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सासंद है। 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे है और कांग्रेस हाईकमान के सबसे विश्वासपात्र है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद प्रधानमंत्री न बन कर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था।