विहिंप: कारसेवक पुरम में एक दर्जन कार्यकर्ता फूड-प्वाइजन के शिकार

Oct 13 2021

विहिंप: कारसेवक पुरम में एक दर्जन कार्यकर्ता फूड-प्वाइजन के शिकार

india emotions, लखनऊ। विहिंप मुख्यालय कारसेवक पुरम में एक दर्जन कार्यकर्ता फूड-प्वाइजन के शिकार अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती है। सभी का तबियत में सुधार है।

नवरात्र पर्व को लेकर कारसेवकपुरम में मौजूद संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोग व्रत रखे हुए हैं तो वही 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे संघ के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी की जा रही थी जिसके लिए कई कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए लगाया गया है। वही कारसेवकपुरम की रसोई घर में व्रत को लेकर आलू टमाटर की फलहर सब्जी तैयार किया गया था लगभग 2:00 बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस सब्जी को खाया। जिसके बाद एक के बाद एक बीमार होने लगे।

कई लोगो को उल्टी और सिर दर्द के साथ पेट दर्द भी होने लगा इसकी जानकारी कार्यक्रम में रहने वाले अन्य पदाधिकारियों को लगा तो आनन-फानन में सभी को अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां सामान्य उपचार के बाद लगभग कई लोग ठीक हो गए लेकिन दो की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

वही कारसेवक पुरम के प्रभारी शिवदास सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार हार्ड स्पेशलिस्ट के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती होने वालों में शिवदास, आशु, अनुराग, रामकिशोर, आदित्य उपाध्याय , दुर्गा प्रसाद आचार्य, सुष्मिता, अभिषेक, राम किशोर, शिवम, राजेन्द्र वर्मा है।

अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल के डॉक्टर मनजीत वर्मा के मुताबिक फिलहाल अभी सभी सामान्य है, यह सभी फ़ूड पाइजन के शिकार हुए हैं सात से आठ लोग इस अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे जहां उनका उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.