india emotions, लखीमपुर। जिला प्रशासन ने हिंसा के बाद हरियाणा-पंजाब के लोगों को पीड़ितों से मिलने से रोक दिया है। इसका बकायदा सचिव ने आदेश जारी कर बताया था, कि इन दो राज्यों से आने वाले लोगों को लखीमपुर जाने से रोका जाए।
&nb"/> india emotions, लखीमपुर। जिला प्रशासन ने हिंसा के बाद हरियाणा-पंजाब के लोगों को पीड़ितों से मिलने से रोक दिया है। इसका बकायदा सचिव ने आदेश जारी कर बताया था, कि इन दो राज्यों से आने वाले लोगों को लखीमपुर जाने से रोका जाए।
&nb"/>

पुलिस को चकमा दे घायलों से मिलकर लौटे पंजाब किसान नेता चढ़ूनी

Oct 08 2021

पुलिस को चकमा दे घायलों से मिलकर लौटे पंजाब किसान नेता चढ़ूनी
भाकियू अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी भेष बदल कर पीड़ित परिवारों तक पहुंच गए
india emotions, लखीमपुर। जिला प्रशासन ने हिंसा के बाद हरियाणा-पंजाब के लोगों को पीड़ितों से मिलने से रोक दिया है। इसका बकायदा सचिव ने आदेश जारी कर बताया था, कि इन दो राज्यों से आने वाले लोगों को लखीमपुर जाने से रोका जाए।
 
इसके बावजूद पंजाब से भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने भेष बदल कर पीड़ित परिवारों तक पहुंच गए और उनका हालचाल जाना। जबकि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता तैयारियां की थीं,उनकी पहचान के बारे में जगह-जगह पर पर्चे चस्पा कर अलर्ट किया था। 
 
अकसर सफेद-कुर्ता पायजामा व केसरिया पगड़ी में दिखने वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने लखीमपुर जाने के लिए हाफ बाजू की शर्ट, पैंट व पगड़ी की जगह सफेद रुमाल बांधा हुआ था। पैरों में भी हवाई चप्पल पहने होने के कारण वह किसी की पहचान में नहीं आ सके। पुलिस ने एक दूसरे गुरनाम सिंह को हिरासत में लिया, जिनके कपड़े, पगड़ी का रंग व कद-काठी बिलकुल अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी जैसी थी।
 
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि उनको भी आते समय रात को 1.30 बजे यूपी पुलिस ने रोका था, लेकिन उस दौरान जाने की बजाय वह वापस लौट रहे थे, इस कारण से पुलिस ने उनको जाने दिया। लखीमपुर में गुरनाम सिंह ने हिंसा में घायल हुए किसानों से मुलाकात की व मारे गए किसानों के परिजनों से भी मिले। इसके अलावाा किसानों को उनके अंतिम संस्कार वाली जगह पर जाकर श्रद्धांजलि दी।