Posted on : May 30 2018
इंडिया इमोशन्स न्यूज जर्काता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जोको विदोदो से जकार्ता के मर्डेका पैलेस में मुलाकात की। पीएम मोदी की इंडोनेशिया, मलयेशिया और सिंगापुर की इस यात्रा को इंडो-पसिफिक क्षेत्र में चीन को काउंटर करने के संदर्भ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात के बाद साझा बयान के संबोधन में पीएम मोदी ने इसके संकेत भी दिए।
भारत और इंडोनेशिया ने अपने रक्षा सहयोग समझौते का नवीकरण करने के साथ ही अंतरिक्ष, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 15 करारों पर आज हस्ताक्षर किये। इनमें छह समझौतें विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के मध्य हुए हैं। इंडोनेशिया के बाली और भारत के उत्तराखंड राज्यों को सहोदर राज्य बनाने की भी घोषणा की गयी।
पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के बीच हुई द्विपक्षीय शिखर बैठक में इन करारों पर हस्ताक्षर किये गये। दोनों देशों ने इस मौके पर संयुक्त वक्तव्य और भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग पर एक अलग साझा दृष्टिपत्र भी जारी किया। मोदी ने यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इंडोनेशिया में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की भर्त्सना की और कहा कि इस दुख एवं चुनौतियों के अवसर पर भारत इंडोनेशिया के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ नई दिल्ली
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक विधेयक को रोकने के लिए प्रचार किया
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ लाहौर
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ मोगादिशू
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ इस्लामाबाद
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ इस्लामाबाद। पाकिस्तान में देश की पहली हिंदू महिला सिविल न्यायाधीश की नियुक्ति हुई है
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ मेक्सिको
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ काबुल
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ मेक्सिको सिटी
इंडिया इमोशन्स न्यूज़ नैरोबी