प्रेम और अहिंसा के बल पर सब कुछ किया जा सकता है: अजय त्रिपाठी

Oct 03 2021

प्रेम और अहिंसा के बल पर सब कुछ किया जा सकता है: अजय त्रिपाठी
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

india emotions, लखनऊ। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर जाकर अपनी साथियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की । भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल, लखनऊ उत्तर विधानसभा प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि देश दो विचारधाराओं से चल रहा है, जिसमें एक महात्मा गांधी जी और दुसरी तरफ गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे, किंतु देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी जी की विशेष भूमिका रही और अहिंसा के दम पर देश को आजाद कराया और देश के नाम पर अपनी आहुति दी।

वही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि 200 साल अंग्रेज देश में राज कर गए और लगभग जब देश के लोगो की सारी शक्तियां समाप्त हो गई, तब महात्मा गांधी जैसी शख्सियत ने देश को आजाद कराने का बीड़ा उठाया अहिंसा के बल पर देश को एकजुट किया और यह प्रमाण दिया कि प्रेम और अहिंसा के बल पर सब कुछ किया जा सकता है और देश का उत्थान विकास गांधी जी की विचारधारा से ही किया जा सकता है।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, मोहम्मद नईम, अनुज साहू, विजय यादव, शिबू चौधरी, मयंक राज मिश्रा नवीन त्रिपाठी गौरव पांडे रविंद्र त्यागी आदि साथी रहे।