दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब, 6 महीने में एक दिन होता है काम

Jul 06 2019

दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब, 6 महीने में एक दिन होता है काम

इंडिया इमोशन्स, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

करीब 1 मिनट 32 सैकेंड से ज्यादा के इस वीडिय़ों में बताया जा रहा है कि एक पुरुष एक टॉवर गगनचुंबी टॉवर पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इस टॉवर पर इस युवकी नौकरी के बारे में बताया जा रहा है।

इस जॉब में युवक को मोटी सैलरी मिलती है। दरअसल, अमेरिका में एक टीवी टॉवर है। इसमें काम करने वाला युवक इसमें काम करने के लिए करीब 20 हजार डॉलर तक लेता है।

अमरीका के नॉर्थ डकोटा में बिना किसी सहारे के ही एक शख्स निया के सबसे ऊंचे टीवी टावर पर चढ़ गया। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि यह काम 6 महीने में एक बार किया जाता है।

आपको बता दे, ट्रांसमिशन टॉवर पर नौकरी पर सबसे ज्यादा हादसे होते है। ट्रांसमिशन टॉवर वर्कर को करीबन 1500 फीट ऊंचे टॉवर पर चढक़र ट्रांसमिशन टॉवर के मेंटनेंस का काम करना पड़ता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक इतने ऊपर चढक़र टॉवर का मेंटीनेंस कर रहा है।

इस टॉवर पर चढक़र युवक एक खराब ब्लफ को बदल रहा है। इतने ऊंचे टॉवर को देखकर ही कोई भी इंसान घबरा जाए और जब लोग इस टॉवर पर चढक़र इसमें सुधार का काम करते हैं तो जरा सोचिए उनके क्या हाल होता होगा।

हैरानी वाली बात तो ये है कि ट्रांसमिशन टॉवर के मेंटनेंस करते समय वर्कर्स के पास उनकी सेफ्टी के लिए भी कुछ नहीं है।