PM मोदी ने 35 विशेष गुणों वाली फसलों की किस्मों को किया राष्ट्र को समर्पित, कृषि मंत्री तोमर भी रहे मौजूद

Sep 28 2021

PM मोदी ने 35 विशेष गुणों वाली फसलों की किस्मों को किया राष्ट्र को समर्पित, कृषि मंत्री तोमर भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष गुणों वाली 35 फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जब से पीएम मोदी ने कार्यभार संभाला तब से कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 99,000 करोड़ रुपये किसानों को देने हों या पीएम किसान सम्मान निधि से 1,58,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में देने हो।

राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर के नवनिर्मित परिसर तथा 35 विशेष गुणों वाली फसलों की किस्मों को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया।

कृषि और विज्ञान के तालमेल का लगातार बढ़ते रहना 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ज़रूरी है। इसी से जुड़ा एक और कदम उठाया जा रहा है, देश के छोटे-छोटे किसानों की जिंदगी में बदलाव की आशा के साथ ये बहुत बड़ी सौगात मैं मेरे देश के किसानों के चरणों में समर्पित कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, बीते 6-7 सालों में साइंस और टेक्नॉलॉजी को खेती से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बदलते हुए मौसम में, नई परिस्थितियों के अनुकूल, अधिक पोषण युक्त बीजों पर हमारा फोकस बहुत अधिक है।

हाल के वर्षों में अलग-अलग फसलों की 1300 से अधिक बीज की विविधताएं तैयार की गई हैं, इसी श्रृंखला में आज 35 और फसल किस्मों को किसानों के चरणों में समर्पित कर रहे हैं।