प्रवासी भारतीय हमारी ताकत, वाशिंगटन डीसी में गर्मजोशी से स्वागत का आभार: मोदी

Sep 23 2021

प्रवासी भारतीय हमारी ताकत, वाशिंगटन डीसी में गर्मजोशी से स्वागत का आभार: मोदी
thank you for the warm welcome to Washington DC: Modi

इंडिया इमोशरंस, नई दिल्ली/वशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका में हैं। सबसे पहले पीएम मोदी वॉशिंगटन में होटल पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अपनी इस यात्रा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट भी किया है। लिखा कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उनका आभारी हूं। प्रवासी भारतीय हमारी शक्ति हैं। यह प्रशंसनीय है कि भारतीय प्रवासियों ने दुनियाभर में खुद को कैसे प्रतिष्ठित किया है।

मोदी की विदेश यात्राओं में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की सभाएं तथा बैठकें उनके कार्यक्रम का खास हिस्सा रही हैं, लेकिन कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के कारण पीएम इस बार कोई बड़ी सभा संभवत: नहीं करेंगे। इंडियन-अमेरिकियों के बीच मोदी काफी चर्चित हैं। अमेरिका की जनसंख्या में 1.2 प्रतिशत से अधिक लोग इंडियन-अमेरिकी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए इंडियन प्रवासियों की प्रशंसा की है। मोदी के वाशिंगटन पहुंचने पर इंडियन-अमेरिकी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का विमान बुधवार को जैसे ही हवाई अड्डे पर उतराए उसके तुरंत बाद इंडियन-अमेरिकियों के एक गुप ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने होटल में इस समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी हूं। हमारा प्रवासी हमारी ताकत है। मोदी ने कहा कि यह काबिले तारीफ है कि कैसे प्रवासी इंडियंस ने दुनिया भर में अपनी छवि बनाई है।

फॉरने मिनिस्ट्री के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि अपने ध्वज को भारत के बाहर दूसरे देश में लहराते देखना हमेशा के लिए गर्व की बात है। कहा पीएम मोदी के सम्मान में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर तिरंगा फहराया गया है।