पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कमरे की छत उड़ी इलाके में हड़कंप

Sep 22 2021

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कमरे की छत उड़ी इलाके में हड़कंप
पटाखों से हुए धमाकों से क्षेत्र मेंं हड़कंप

india emotions, गोसाईगंज इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सबसे बड़ी बात यह रही कि घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नही था। जिससे कोई हताहत नही हुआ। फैक्ट्री के पटाखों से हुए धमाकों से क्षेत्र मेंं हड़कंप मच गया। धमाके इतने जोरदार के थे, जिससे छत व टीन की चादर उड़ गई। जिस समय यह दोपहर में हादसा हुआ उस समय मालिक व नौकर फैक्ट्री के बाहर खाना खा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया,कि फैक्ट्री मालिक के पास पटाखे बनाने व बेचने का लाइसेंस 2023 तक वैध में मिला है। आग बुझाने के उपकरण क्या हैं,इसकी जांच फायर विभाग करेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी कस्बे से मोहम्मदाबाद मार्ग पर अमेठी निवासी आतिशबाज रेहान की खेत में पटाखा फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पटाखे बनने के साथ ही बिक्री भी होती है। मंगलवार दोपहर मजदूर बाहर खाना बना रहे थे। हादसे के समय रेहान भी मौजूद थे। अचानक ताबड़तोड़ कमरे में कई धमाके हुए और कमरे के ऊपर रखी टीन शेड की छत उड़ गई। कमरे से भीषण धुंआ निकल रहा था। मजदूर और रेहान दौड़े कमरे के बाहर बने हौद से पानी निकाल कर फेंकना शुरू किया।

सूचना पर नगर पंचायत से पानी का टैंकर भेजा गया। जिसकी मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना से आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक रेहान के पास पटाखा बनाने और बिक्री का लाइसेंस है। लाइसेंस वर्ष 2023 तक मान्य है। बरसात में भीगे हुए पटाखे कमरे और बरामदे में सुखाए जा रहे थे। इसी दौरान एकाएक विस्फोट हुआ था। हादसे की जांच विस्फोट के अलावा फैक्ट्री के मानकों की जांच अग्निशमन विभाग करेगा।