पीलीभीत : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, माँ ने बहू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप

Sep 08 2021

पीलीभीत : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, माँ ने बहू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस

india emotions, पीलीभीत। पूरनपुर थाने इलाके में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने से मृतक की मां ने अपनी पुत्रवधू, उसकी मां और बहनोई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जाँच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी छक्कन (31) राजमिस्त्री का काम करते थे। छक्कन माँ ने बताया कि उनके तीन बेटे अच्छन, गुच्छन, छक्कन गांव में ही अलग-अलग घरों में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सबसे छोटे पुत्र के साथ वे रहती हैं। छक्कन की शादी करीब डेढ़ साल पहले गांव जादौपुर गहलुइया निवासी युवती से हुई। छक्कन की एक साल की पुत्री है। उन्होंने बताया कि छक्कन और उसकी पत्नी का अक्सर विवाद हो जाता था।

मंगलवार को फिर पुत्रवधू और बेेेटे बीच विवाद हुआ। इस बहू ने अपनी मां, बहनोई सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर निवासी को घर बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके पुत्र से मारपीट कर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर पुत्रवधू ने उसे डांटते हुए घर के बाहर जाने को कहा। इस पर करीब एक वर्षीय अपनी पौत्री को लेकर घर के बाहर चली गई।

करीब आधा घंटा बाद घर लौटने पर उसके पुत्र छक्कन बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुत्रवधू से पूछने पर उसने कोई जानकारी नहीं दी और अपनी मां और बहनोई के साथ बाइक से मायके चली गई। परिजनों ने गंभीर हालत में छक्कन को एक प्राइवेट अस्पताल ले गये। वहां के डॉक्टरों बताया, कि छक्कन की मौत हो गई है।

माँ तारा बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर विवाद के चलते पुत्र को जहर देकर हत्या का आरोप अपनी पुत्रवधू, उसकी मां और बहनोई पर लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।