बागपत : भाजपा नेता व पूर्व मंत्री की हत्या,बदमाश घर में लूट के साथ स्कॉर्पियो लेकर फरार

Sep 10 2021

बागपत : भाजपा नेता व पूर्व मंत्री की हत्या,बदमाश घर में लूट के साथ स्कॉर्पियो लेकर फरार

बागपत। बड़ौत इलाके गुरुवार रात बदमाशों ने लूट के साथ भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर आत्माराम तोमर की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बदमाश हत्
पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो और मोबाइल लूट ले गए। पूर्व मंत्री अपने घर में अकेले थे। जबकि उनके परिवार के लोग विदेश व एक डॉ. बेटा परिवार के साथ मेरठ में रहता है। बताया जाता है,कि मेरठ में रहने वाला डॉक्टर बेटा काफी देर से फोन ट्राई कर रहा था, लेकिन जब नहीं उठा,तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इससे उसने पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तो देखा आत्माराम का शव बेड पर पड़ा है। सिर पर चोटों के निशान और गले में तौलिया लिपटी मिली। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहले सिर पर वार किया,उसके बाद उनकी तौलिए से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता की देर रात हत्या की जानकारी पाकर एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने 45 मिनट के भीतर हत्या और लूटपाट को अंजाम दिया है। CCTV फुटेज में दोनों बदमाश कैद हुए हैं। फुटेज में स्कॉर्पियो लूटकर ले जाते हुए बदमाश दिख रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बड़ौत में बिजरौल रोड निवासी डॉक्टर आत्माराम तोमर ने छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी रहे थे। डॉ. आत्माराम दुबे को 1997 में भाजपा ने गन्ना संस्थान का उपाध्यक्ष बनाया था। दर्जा प्राप्त मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर काफी कुछ किया। वो अपने घर में अकेले रहते थे और परिवार के बाकी सदस्य इंडिया के बाहर रहते हैं। परिजनों ने गुरुवार को कई बार फोन किया लेकिन नंबर बंद आया। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और कमरे में उनकी लाश देखकर सभी के होश उड़ गए।
CCTV फुटेज में दो बाइक सवार बदमाश भाजपा नेता के बाहर खड़े दिख रहे हैं। गुरुवार शाम 6:42 बजे दोनों बदमाश घर के अंदर बाइक लेकर जाते हैं। फिर करीब 45 मिनट बाद घर से बाहर स्कॉर्पियो निकलती है। कुछ ही देर बाद बाइक पर दूसरा बदमाश निकलता है। घर के बाहर बाइक रोककर गेट को बंद कर लॉक करता है और फिर फरार हो जाता है।पुलिस ने आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। उधर, सूचना पर मृतक डॉ. आत्माराम तोमर का बेटे डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचे। वह मेरठ में डॉक्टर हैं और फैमिली के साथ वहीं रहते है। जबकि परिवार के अन्य लोग इंडिया से बाहर रहते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया, कि प्राथमिक जाँच से पता है,कि कुछ दिन पहले लेनदेन को लेकर एक विवाद हुआ था। पुलिस टीमें गठित कर दी गई है,जल्द वारदात का खुलासा हो जायेगा।