लिफ्ट में फंसे केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, फिर ऐसे निकाला गया बाहर

Sep 04 2021

लिफ्ट में फंसे केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, फिर ऐसे निकाला गया बाहर

लखनऊ। मोहनलालगंज के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर शुक्रवार को दारुलशफा की ल‍िफ्ट में फंस गए। वह दारुलशफा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे थे। ल‍िफ्ट अचानक सेकंड फ्लोर पर फंस गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। दारुलशफा के व्यवस्था अधिकारी अवनीश राठौर ने बताया क‍ि ल‍िफ्ट खराब नहीं हुई थी। बटन दबाते समय जल्‍दबाजी के कारण ल‍िफ्ट फंस गई थी। उन्‍होंने बताया क‍ि ल‍िफ्ट फंसने के कारण करीब 5 मिनट तक मंत्री जी अंदर फंसे रहे। मंत्री जी के लिफ्ट में फंसने से अफरातफरी मच गई।
  लिफ्ट ऑपरेटर राम कृपाल यादव व राजेश कुमार (आउटसोर्सिंग) कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उन्‍होंने बताया क‍ि एक माह पहले ही ल‍िफ्ट की सर्विस हुई थी। इसकी ज‍िम्‍मेदारी पीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग की होती है। फिलहाल लिफ्ट दुसरे पर खोलकर मंत्री जी जीने के रास्ते से जाना पड़ा।