अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम बनेगा विश्वविद्यालय, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिलान्यास

Sep 07 2021

अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम बनेगा विश्वविद्यालय, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिलान्यास

india emotions, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने (बीजेपी) एक बड़ा दांव खेलते हुए ऐलान किया है कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से स्टेट यूनिवर्सिटी बनाई जायेगी। जिसका शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को करेंगे।

जाट राजा को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का सबसे बड़ा विरोधी माना जाता है। 2019 में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाट राजा के नाम स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने का भरोसा अलीगढ़ की जनता को दिया था। जानकारों का कहना है,कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इससे बड़ा फायदा हो सकता है।

बताया जाता है,कि अफगानिस्तान में रहकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 1915 में भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी। लेकिन बाद में उनका नाम ही यहां से हटा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सिर्फ जिन्ना का नाम ही लिखा गया, जबकि राजा का नाम हटा दिया गया।

इसी कारण यहां पर एएमयू का नाम बदलने के लिए काफी मांग उठती रहती है। अब यहां जाट राजा महेन्द्र प्रताप के नाम से विश्वविद्यालय बनेगा।