उद्धव ठाकरे नरायण राने विवाद: इस थप्पड़ की गूंज सुनाई दी तुमने?

Aug 25 2021

उद्धव ठाकरे नरायण राने विवाद: इस थप्पड़ की गूंज सुनाई दी तुमने?

इंडिया इमोशंस, नई दिल्ली। काफी साल पहले एक फिल्म आयी थी कर्मा। इसमें विलन की भूमिका में थे सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर। उनका एक डायलॉग आज भी लोग याद रखते हैं- इस थप्पड़ की गूंज सुनाई दी तुम्हे? असल में फिल्म की एक सीन में जेलर बने दिलीप कुमार विलन बने अनुपम खेर को थप्पड़ मारते हैं और उसके बाद अनुपम खेर यह डॉयलॉग फिल्म में ही नहीं सड़कों पर भी गूंजता रहा। महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ ऐसा ही डायलॉग गूंज रहा है। पर मसला तो यहां थप्पड़ की बात केवल करने का है, थप्पड़ न तो किसी ने जड़ा और न ही किसी को पड़ा?

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी करने पर गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायगढ़ जिले के महाड दीवानी कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन के लिए राणे की रिमांड मांगी थी। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। राणे को पुलिस सुरक्षा में कोर्ट ले जाने का वीडियो यहां देखें और उन्हें जमानत दे दी है। नारायण राणे को जमानत मिलने पर भाजपाइयों खुशी की लहर दौड़ गई।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान नारायण राणे की पत्नी नीलम राणे भी पहुंची थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर भारी तनाव था। इससे पहले गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कुछ घंटे संगमेश्वर पुलिस स्टेशन और फिर महाड पुलिस स्टेशन में रखा गया था। महाड में भी उनके खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है। राणे गिरफ्तारी से बचने के लिए राणे ने रत्नागिरी के कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। जिसे अदालत ने रद्द कर दिया। राणे ने जब से महाराष्ट्र में जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की है, अब तक उन पर 49 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामले कोविड नियमों को तोडऩे पर दर्ज किए गए हैं।