केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को मिली जमानत, भाजपाइयों में खुशी की लहर

Aug 25 2021

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को मिली जमानत, भाजपाइयों में खुशी की लहर
केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे (file photo)

india emotions, मुंबई। केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी करने पर गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायगढ़ जिले के महाड दीवानी कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन के लिए राणे की रिमांड मांगी थी। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। राणे को पुलिस सुरक्षा में कोर्ट ले जाने का वीडियो यहां देखें और उन्हें जमानत दे दी है। नारायण राणे को जमानत मिलने पर भाजपाइयों खुशी की लहर दौड़ गई।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान नारायण राणे की पत्नी नीलम राणे भी पहुंची थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर भारी तनाव था। इससे पहले गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कुछ घंटे संगमेश्वर पुलिस स्टेशन और फिर महाड पुलिस स्टेशन में रखा गया था। महाड में भी उनके खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है।राणे गिरफ्तारी से बचने के लिए राणे ने रत्नागिरी के कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। जिसे अदालत ने रद्द कर दिया।

राणे ने जब से महाराष्ट्र में जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की है, अब तक उन पर 49 FIR दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामले कोविड नियमों को तोड़ने पर दर्ज किए गए हैं। इधर, राणे के खिलाफ ठाणे के नौपड़ा थाने में सैक्शन 500, 505 (2), 153-B (1)(c) के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उन पर पुणे, नासिक और रायगढ़ में FIR दर्ज हो चुकी थी।