कर्नाटक में बाढ़ में डूबे लोगों ने पानी के बीच ही फहराया तिरंगा

Aug 15 2019

कर्नाटक में बाढ़ में डूबे लोगों ने पानी के बीच ही फहराया तिरंगा

इंडिया इमोशंस न्यूज बागलकोट। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कर्नाटक के बागलकोट जिले के शुरपाली गांव जल सैलाब के बीच जश्न ए आजादी पर तिरंगा फहराया गया। भीषण बाढ़ का सामना कर रहे कर्नाटक के बागलकोट जिले के शुरपाली गांव के लोगों ने कमर तक पानी के बीच तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित इस समारोह में इलाके के काफी लोग शामिल हुए।
बाढ़ में डूबे इलाकों से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां देशभक्ति के आगे बाढ़, तबाही और जलजमाव शब्द फीके नजर आ रहे हैं।

बता दें, कर्नाटक में पिछले कई दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। कर्नाटक में बाढ़ से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और 20,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। कई इलाके पानी में पूरी तरह डूबे हुए हैं और जान माल की भी काफी हानि हुई है। हालत यहाँ तक पहुंच गई है की लोगों को अपने घरों की छतों पर आसरा लेना पड़ रहा है। \