गोरखपुर: नवविवाहिता का सिर से गिरा विग, दिखी गंजी मामला थाने पहुंचा

Jul 17 2021

गोरखपुर: नवविवाहिता का सिर से गिरा विग, दिखी गंजी मामला थाने पहुंचा
Demo Pic

India Emotions, गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। शादी के 15 दिन बाद ससुराल में दुल्हन के सिर बालों की विग गिर गई और वह गंजी दिखने लगी। दुल्हन के सिर में बाल नहीं होने उसकी पोल खुल गई। इस पर ससुराल वालों ने नाराजगी दिखाते हुए उसको मायके भेज दिया। दूल्हे पक्ष का कहना है कि दुल्हन के घर वालों ने उनसे यह राज छिपाया क्यों? कि लकड़ी के सिर पर बाल नहीं है और लड़की विग लगाती है। यह मामला थाना पर पहुंचा लेकिन कोई निष्कर्ष नही निकल सका।

मिली जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोराबार थाना इलाके की लड़की से 28 जून को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद अचानक दुल्हन के सिर से विग गिर गया। पति ने जब दुल्हन को देखा तो उसके सिर पर बाल ही नहीं दिखे। युवक ने यह बात अपने परिवार से बताई और ससुराल वालों से पूछा। लेकिन ससुराल वालों ने मामले को टाल दिया। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने मिलकर तय किया और दुल्‍हन को वापस उसके मायके भेज दिया जाए। इस घटना के बाद लड़की व लड़के के घर वाले परेशान हैं।

लड़के वालों का आरोप है कि शादी से पहले ससुराल ने यह बात क्यों नही बताई कि लड़की के सिर में बाल नहीं है और वह बालों की विग लगाती लड़की के घर वालों ने धोखा किया है। लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था।

पुलिस थाने पर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले में हल निकालने की कोशिश की। लेकिन लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसके बाद एक सप्ताह में दोनों पक्षों के बीच पंचायत की बात तय की गई है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से अगर हल नहीं निकलेगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिर इसका हल कोर्ट से ही निकलेगा।