कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभावी प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

Jul 16 2021

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभावी प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

India Emotions, लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेसियों बड़ा उत्साह हैं। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर शहर के चौराहों तक उनके स्वागत मे पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं।

प्रियंका गांधी लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। प्रदेश मुख्यालय में 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थीं।