गुजरात : पुलिसवाला बना ‘हनुमान’, बच्चियों को बचाने पर लोग कर रहे तारीफ

Aug 11 2019

गुजरात : पुलिसवाला बना ‘हनुमान’, बच्चियों को बचाने पर लोग कर रहे तारीफ

इंडिया इमोशंस न्यूज अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat Flood) में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर ढा रखा है। यहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की जानें जा चुकी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए NDRF और सेना के साथ लोकल पुलिस रेस्क्यू कर ही है। इसी बीच एक कॉन्सटेबल का वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में एक पुलिस कॉन्सटेबल बाढ़ में फंसी दो बच्चियों को कंधे पर बिठाकर बाढ़ के पानी से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखते ही लोगों को हनुमान (Hanuman) जी की याद आ गई।

गुजरात पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग पुलिस कांस्टेबल की बहादूरी की प्रशंसा कर रहे है। इस वीडियो में पुलिस कांस्टबेल ‘हनुमान’ की तरह दो बच्चियों को बाढ़ से बचाता दिख रहा है। वह बाढ़ में दोनों बच्चियों को कंधे पर बिठाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को देख कुछ लोग उस पुलिस कांस्टेबल को ‘हनुमान’ कह रहा है।

 

 

वीडियो में ये पुलिस कांस्टेबल बच्चियों को इस तरह कंधे पर बिठाए हुए है जैसे हनुमान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाकर सुग्रीव से मिलाने के लिए ऋष्यमूक पर्वत की चोटी पर ले गए थे। ऐसे ही ये पुलिस कांस्टेबल बच्चियों को कंधे पर बिठाए हुए है इसके चारों ओर बाढ़ का पानी बह रहा है।

इतना ही नहीं पुलिस कांस्टेबल खुद भी आधा पानी में डूबा हुआ है। इस पुलिसकर्मी ने करीब डेढ़ किमी तक चलकर बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस पुलिस कांस्टेबल का नाम पृथ्वीराज सिंह जडेजा है। सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग इनकी बहादुरी की सराहना कर रहे है। ये वीडियो गुजरात के मोरबी शहर का है।

बता दे, गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है। वहां अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ‘17 बांधों से पानी बह रहा है। पिछले साल मॉनसून के आखिर तक बांधों में बस 56 फीसद पानी था। इस साल बांधों में पहले से ही 60 फीसद पानी था।’