उन्नाव के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण सिंह का टिकट कटा, रेप पीड़िता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

Jun 25 2021

उन्नाव के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण सिंह का टिकट कटा, रेप पीड़िता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

India Emotions, Lucknow. भाजपा ने उन्नाव के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण सिंह का टिकट काट दिया है। अब उनकी जगह शकुन सिंह को टिकट दिया है, जो बाहुबली और पूर्व एमएलसी रहे अजीत सिंह की पत्नी हैं। पूर्व में उन्नाव की जिला पंचायत सीट अचानक चर्चा में आ गई। जब यहां भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह को टिकट दे दिया। लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया है। सबसे बड़ा विरोध उन्नाव के चर्चित माखी रेप कांड की पीड़िता ने जताया। सोशलमीडिया व मीडिया में अरूण सिंह नाम उछलने से भाजपा ने तत्परता दिखाते हुए 17 घंटे के अंदर अरुण सिंह का टिकट काट है।

उधर, इस मामले में अरुण सिंह ने कहा कि मुझे विपक्ष द्वारा फंसाया जा रहा है। मुझे CBI से आरोप में क्लीन चिट दी है। पीड़िता मेरी बहन जैसी है। देश की सर्वोच्च एजेंसी द्वारा मुझे क्लीन चिट मिली। पार्टी का मैं अनुसाशित सिपाही हूं, वीडियो के फर्जी होने की आशंका है।

उन्नाव के चर्चित केस की पीड़िता का आरोप है कि अरुण सिंह दुष्कर्म केस में आजीवन उम्र कैद की सजा काट रहे हैं और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी हैं। पीड़िता का कहना है कि भाजपा ने उसे मरवाने के लिए अरुण सिंह को टिकट दिया है। रायबरेली जाते समय जब उसका एक्सीडेंट हुआ था, तो अरुण सिंह को उसने आरोपी बनाया था। अरुण सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी किया है।

बता दें, अरुण सिंह फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद हैं। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में किसी भी पदाधिकारी को टिकट देने से इंकार कर दिया था। लेकिन अरुण सिंह के लिए उन्नाव में भाजपा ने अपनी पॉलिसी बदल दी है।बुधवार रात करीब 11 बजे भाजपा ने अरुण सिंह के नाम का ऐलान किया। अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित होने के बाद पीड़िता ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया वायरल किया था।