मुख्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

Jun 28 2021

मुख्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
राहत राशि वितरित किए जाने के निर्देश
India Emotions, Lucknow.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस आपदा में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।