मुख्यमंत्री ने नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

Jun 23 2021

मुख्यमंत्री ने नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
राहत राशि के निर्देश दिए

India Emotions, Lucknow. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर के ग्राम शाहनगर कुरौली तथा रायपुर खादर में नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम शाहनगर कुरौली में नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी।
 
इसी प्रकार जनपद बिजनौर की तहसील चांदपुर के रायपुर खादर में 1 व्यक्ति के नदी में डूबने से मौत हो गयी। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।