उन्नाव रेप केस : आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पॉक्सो एक्ट तहत मुकदमा चलेगा

Aug 09 2019

उन्नाव रेप केस : आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पॉक्सो एक्ट तहत मुकदमा चलेगा

इंडिया इमोशंस न्यूज उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस ( Unnao rape case)के मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा चलेगा। आपको बताते जाए कि यह मामला यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत चलेगा। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सेंगर के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की दो धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने सेंगर के सहयोगी शशि सिंह पर नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी बनाया है।

ये भी पढें - उन्नाव रेप केस : कई रक्त संक्रमणों से लड़ रही है उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता

उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव की बांगर मऊ विधानसभा से जीते कुलदीप सिंह सेंगर पर पॉक्सो की धारा 3 और 4 के तहत आरोप गठित किए गए हैं। भाजपा ने विधायक सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अापको बताते जाए कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस की सुनवाई उत्तर प्रदेश से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में रोजाना सुनवाई हो रही है।

ये भी पढें - उन्नाव रेप केस : CBI ने कोर्ट में कहा, MLA सेंगर के खिलाफ बलात्कार, अपहरण करने के प्रर्याप्त सबूत

सेंगर और उसके सहयोगियों पर रेप कांड से संबंधित कुल पांच केस चल रहे हैं। आरोप है कि सेंगर ने कुछ सहयोगियों के साथ लड़की का तब बलात्कार किया जब उसकी उम्र महज 17 साल थी। घटना 4 जून, 2017 की है। इस मामले में सेंगर के अलावा 11 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है।