महिला तस्कर अवैध गांजा संग गिरफतार

Jun 10 2021

महिला तस्कर अवैध गांजा संग गिरफतार

India Emotions, Lucknow.  आलमबाग पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र स्थित श्रमविहार रेलवे लाइन के किनारे से दो किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा संग महिला तस्कर को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 

 आलमबाग कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने पकड़ी गई महिला तस्कर की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे लाइन के पास से दो किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा संग महिला तस्कर को अरेस्ट किया गया है।
 
पूछताछ में महिला ने अपना परिचय शकीना पुत्री स्व यूसूफ निवासी झोपड़पट्टी श्रमविहार आलमबाग लखनऊ के रूप में दिया है। गिरफतार महिला तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।