उन्नाव कांड : कांग्रेसियों ने धरना देकर मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

Aug 07 2019

उन्नाव कांड : कांग्रेसियों ने धरना देकर मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
Demo Pic

इंडिया इमोशंस न्यूज कानपुर, उन्नाव काण्ड में हुयी घटना को लेकर कानपुर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने बुधवार को गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर विधायक कुलदीप सेंगर को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

कानपुर के फूलबाग़ मैदान में गांधी प्रतिमा पर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शबनम आदिल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग की कि कुलदीप सेंगर को फांसी की सजा दी जाय। महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सगबनाम आदिल का कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलायें और छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है उनके साथ बलात्कार की घटनायें हो रही है। उन्नाव में एक बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद षड़यंत्र रचकर उसके पूरे परिवार को ख़त्म कर दिया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्नाव घटना में जितना दोषी कुलदीप है उतना ही दोषी इस प्रदेश के मुख्यमंत्री भी है। दो सालों से कुलदीप को बचा कर रखा है, 2018 में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दी थी लेकिन आज तक उस पर कुछ नहीं हुआ क्योंकि उनके परिवार की हत्या का इन्तजार किया जा रहा था। इस दौरान तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।