औरंगाबाद की लडक़ी के साथ 19वें जन्मदिन के मौके पर सामूहिक दुष्कर्म

Aug 03 2019

औरंगाबाद की लडक़ी के साथ 19वें जन्मदिन के मौके पर सामूहिक दुष्कर्म

इंडिया इमोशंस न्यूज औरंगाबाद। एक चौंका देने वाली घटना में, एक 19 साल की लडक़ी के चार दोस्तों द्वारा कथित तौर पर उसके साथसामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने यहां शनिवार को बताया कि पिछले महीने मुंबई में लडक़ी की जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामला प्रकाश में उस वक्त आया जब पीडि़ता के गुप्तांग में दर्द की शिकायत के बाद उसे औरंगाबाद के उसके गृहनगर बेगमपुरा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों को पहली नजर में यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद लडक़ी ने दुष्कर्म की बात परिवार वालों को बताई।

सात जुलाई को जब पीडि़ता मुंबई गई हुई थी, तब उसके चार साथियों (अभी पहचान नहीं हो पाई है) ने लडक़ी को उनमें से एक के घर जन्मदिन की पार्टी मनाने को कहा।

उसी दिन शाम को केक काटने के बाद चारों लडक़ों ने पीडि़ता के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसके बाद लडक़ी गहरे सदमे में चली गई और अपने परिजनों व मुंबई पुलिस को बिना बताए चुपचाप वापस लौट आई।

जुलाई में हुई घटना के तीसरे हफ्ते के बाद उसने अपने गुप्तांग में दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से मामला 30 जुलाई को प्रकाश में आया।

बेगमपुरा पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘हमने इस संबंध में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। मुंबई पुलिस अब मामले की जांच करेगी।’’

पुलिस के अनुसार पीडि़ता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सामूहिक दुष्कर्म के कारण शायद उसे कई आंतरिक चोटें आई हैं। उसे निगरानी में रखा गया है।

पीडि़ता का बयान लेने के लिए पुलिस की एक टीम औरंगाबाद के लिए रवाना हो गई है।
(आईएएनएस)