मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Apr 20 2021

मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

India Emotions. लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि शक्ति माँ भगवती के अनुष्ठान के पर्व वासन्तिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है।

आदि शक्ति माँ भगवती की शक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों के प्रति हमारी अनन्त शुभकामनाएं।

वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग राम नवमी के अवसर पर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें।

=========================
जलशक्ति मंत्री ने रामनवमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी के पूर्व संध्या पर जारी एक शुभकामना संदेश में डा. महेन्द्र सिंह ने कहा है कि रामनवमी का त्यौहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्धि विरासत का प्रतीक है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस शुभ तिथि को भक्तगण अत्यंत पवित्र मानकर इसे रामनवमी के रूप में मनाते है।

भगवान श्रीराम धरती पर व्याप्त अत्याचार एवं अनाचार को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु के अवतार के रूप में अवतरित हुए थे। उनका लौकिक जीवन लोकमर्यादा, त्याग एवं धर्म की स्थापना के लिए जाना जाता है। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम भी कहा जाता है। श्रीरामचन्द्र जी को आराध्य के रूप में पूजा की जाती है।

डा. महेन्द्र सिंह ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए इस त्यौहार को कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हए श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की है। राज्यमंत्री जलशक्ति बीएस औलख ने भी रामनवमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।